लूका 23:50-56
Hindi Bible: Easy-to-Read Version
अरमतियाह का यूसुफ
(मत्ती 27:57-61; मरकुस 15:42-47; यूहन्ना 19:38-42)
50-51 अब वहीं यूसुफ नाम का एक पुरुष था जो यहूदी महासभा का एक सदस्य था। वह एक अच्छा धर्मी पुरुष था। वह उनके निर्णय और उसे काम में लाने के लिये सहमत नहीं था। वह यहूदियों के एक नगर अरमतियाह का निवासी था। वह परमेश्वर के राज्य की बाट जोहा करता था। 52 वह व्यक्ति पिलातुस के पास गया और यीशु के शव की याचना की। 53 उसने शव को क्रूस पर से नीचे उतारा और सन के उत्तम रेशमों के बने कपड़े में उसे लपेट दिया। फिर उसने उसे चट्टान में काटी गयी एक कब्र में रख दिया, जिसमें पहले कभी किसी को नहीं रखा गया था। 54 वह शुक्रवार का दिन था और सब्त का प्रारम्भ होने को था।
55 वे स्त्रियाँ जो गलील से यीशु के साथ आई थीं, यूसुफ के पीछे हो लीं। उन्होंने वह कब्र देखी, और देखा कि उसका शव कब्र में कैसे रखा गया। 56 फिर उन्होंने घर लौट कर सुगंधित सामग्री और लेप तैयार किये।
सब्त के दिन व्यवस्था के विधि के अनुसार उन्होंने आराम किया।
Read full chapter© 1995, 2010 Bible League International